लालू की पाठशाला’ : गिरिराज बोले पाठशाला’ इतनी ही प्रभावी होती, तो वहां से नेता भागते क्यों?
पटना।
बिहार की सियासत में ‘लालू की पाठशाला’ को लेकर घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर अब सत्तापक्ष हमलावर है। तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार करते हुए, जिसमें उन्होंने भाजपा में अपने नेताओं के सीएम बनने पर सवाल उठाया था, गिरिराज सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा आज भाजपा के प्रमुख चेहरों में हैं।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा गंगा और समंदर की तरह है, जहां आने वाला हर नेता पार्टी की विचारधारा में समाहित हो जाता है।
उन्होंने सम्राट चौधरी को लालू की पाठशाला का बताने पर तंज कसते हुए कहा कि अगर लालू प्रसाद की ‘पाठशाला’ इतनी ही प्रभावी होती, तो वहां से नेता भागते क्यों? उन्होंने परिवारवाद पर भी हमला बोला और कहा कि जब किसी राजनीतिक संगठन में एक ही परिवार का वर्चस्व बढ़ जाता है, तो अन्य नेताओं के लिए जगह सीमित हो जाती है, यही कारण है कि लोग विकल्प तलाशते हैं।
.jpg)
No comments