सीएम मान ने पार्टी वालंटियरों की समस्याओं को सुना, तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश
जालंधर।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद वालंटियरों ने संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर आ रही परेशानियों को खुलकर मुख्यमंत्री के सामने रखा। वालंटियरों की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी के कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
.jpg)
No comments