Header Ads

Header ADS

टीकमगढ़ में दुकान लगाकर पोहा-जलेबी बेचते नजर आई उमा भारती

 


टीकमगढ़।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती मंगलवार को टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर पोहा-जलेबी बेचती नजर आईं। उन्होंने टीकमगढ़ में एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस बुलाकर अपने बंगले के बाहर सड़क किनारे हाथ ठेले पर दुकान लगाई और पोहा-जलेबी बेची। टीकमगढ़ नगर पालिका की टीम ने सोमवार को सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान जेसीबी से कई छोटी दुकानें और हाथठेले हटा दिए गए थे। उमा भारती ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और छोटे दुकानदारों को हटाने को गलत बताया था। इसी को लेकर मंगलवार सुबह वे सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर हाथठेले पर पहुंचीं। यहां खुद पोहा-जलेबी बेचकर दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने हाथठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।


No comments

Powered by Blogger.