योगी ने लखीमपुर-खीरी जिले के मियांपुर का नाम बदलने की घोषणा की , रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा
लखीमपुर-खीरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के मियांपुर का नाम बदलने की घोषणा की और कहा कि अब इसे रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया था, जबकि गांव में कोई मियां नहीं था।
सीएम ने ने एक बार फिर माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी और कहा, "माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर भी कोई माफिया बनने का प्रयास करेगा, तो मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर ले। सीएम योगी ने कहा, "अब कोई लखीमपुर-खीरी पर ऊंगली नहीं उठा सकता। कोई माफिया यहां पनप नहीं सकता है। मालूम है कि माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर कोई माफिया बनने का प्रयास करेगा तो मिट्टी में मिलने की तैयारी भी करे। किसी माफिया को पनपने नहीं देंगे। गरीब का हक किसी को छीनने नहीं देंगे। नौजवानों के रोजगार, उसकी नौकरी पर किसी को डकैती नहीं डालने देंगे।
.jpg)
No comments