Header Ads

Header ADS

भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की


चंडीगढ़। 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की, जिसके बाद केंद्र सरकार पंजाब के गोदामों में फंसे 155 लाख मीट्रिक टन अनाज (गेहूं और चावल) को निकालने के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाने पर सहमत हो गई है। इस फैसले से नई फसल के भंडारण के लिए जगह बनेगी और मंडियों में भीड़ कम होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बकाया फंड और आढ़तियों के कमीशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी केंद्र का ध्यान खींचा है।


पंजाब के गोदाम इस वक्त पूरी तरह भरे हुए हैं, जिससे नई गेहूं की फसल रखने की जगह नहीं बची है। मुख्यमंत्री मान की मांग पर केंद्र सरकार अब विशेष रेल गाड़ियां चलाएगी ताकि गोदामों में पड़ा पुराना स्टॉक दूसरे राज्यों में भेजा जा सके। फिलहाल पंजाब के पास केवल 0.50 लाख मीट्रिक टन चावल रखने की जगह बची है, जबकि नई फसल का आगमन शुरू हो चुका है। इस कदम से मंडियों में अनाज की सुचारू खरीद और भंडारण का रास्ता साफ होगा।

No comments

Powered by Blogger.