राजकीय सम्मान के साथ हुआ आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्टार्स
मुंबई।
भारतीय सिनेमा और संगीत जगत के लिए 12 अप्रैल का दिन बेहद दुखद रहा। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से न केवल बॉलीवुड बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस महान कलाकार का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में शाम करीब 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान कई बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
13 अप्रैल की सुबह आशा भोसले का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके कासा ग्रांडे आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नामों का तांता लगा रहा। अभिनेता रणवीर सिंह, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और गायक पापोन सहित कई हस्तियों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। वहीं श्मशान घाट पर आमिर खान और विकी कौशल जैसे सितारे भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
.jpg)
No comments