मुख्यमंत्री नीतीश एवं उप मुख्यमंत्री चौधरी शुक्रवार को अचानक वैशाली पहुंचे
पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अचानक वैशाली पहुंचे। यहां उन्होंने वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटक सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप से प्राचीन धातु स्तूप जाने वाले मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। उन्होंने परिसर में स्थापित शिलापट्टों पर अंकित बौद्ध प्रतीकों के अर्थ एवं उपदेशों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्मृति स्तूप के भूतल पर स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया गया है तथा बौद्ध पर्यटन स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा गया है, जिससे आने वाले पर्यटक राजगीर, पटना, वैशाली, केसरिया स्तूप एवं पश्चिमी चंपारण होते हुए कुशीनगर तक यात्रा कर सकते हैं।
.jpg)
No comments