राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में विलय की घोषणा
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी (आआपा) में शुक्रवार को बड़ी फूट सामने आई है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत आआपा के 07 सांसदों यानी दो तिहाई ने पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करने की घोषणा की है। दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़ने की घोषणा के साथ भाजपा में विलय करने की घोषणा की।इसके साथ ही राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की।
तीनों सांसद भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष नितिन नवीन और तीनों सांसदों के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले आआपा के अन्य राज्यसभा सदस्यों में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ आआपा के दो-तिहाई से अधिक सदस्य हैं जो भाजपा में विलय करने को तैयार हैं।
.jpg)
No comments