नितिन नवीन ने विपक्ष के नेताओं को बताया पार्ट-टाइम नेता
श्रीभूमि (असम), ।
असम में श्रीभूमि जिले में शनिवार को एक सार्वजनिक सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सभा ने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताया, जो केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा नेता वर्षभर जनता के बीच रहकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2047 तक असम को एक विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए पार्टी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
.jpg)
No comments