Header Ads

Header ADS

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 'गामिनी' ने दिया 4 शावकों को जन्म

 


श्योपुर। 

श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर चीतों का कुनबा बढ़ गया है। यहां भारतीय मूल की मादा चीता ‘गामिनी’ ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादा चीता गामिनी पिछले एक साल से अधिक समय से खुले जंगल में रह रही थी और वह प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप पूरी तरह ढल चुकी थी। 

जंगल में शावकों का जन्म इस बात का संकेत है कि कूनो का पर्यावरण अब चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और वे यहां सुरक्षित रूप से प्रजनन कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मादा चीता गामिनी का शावकों के साथ फोटो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश अब चीतों के 'पुनरुद्धार' के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस घटना को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह भारत के वन्यजीव संरक्षण अभियान के लिए बड़ी सफलता है। 

No comments

Powered by Blogger.