खाड़ी देशों में रह रहे MP के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम
भोपाल खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो आपात या विशेष परिस्थितियों में प्रदेशवासियों को त्वरित सहयोग प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नागरिक रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं। हाल के समय में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की है। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रवासी नागरिक सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। राज्य सरकार भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगी।
.jpg)
No comments