Header Ads

Header ADS

भारत को इस चुनौती का डटकर सामना करने के लिए एकजुट होना होगा: नरेंद्र मोदी

 


नई दिल्ली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी अशांति पर गहरी चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं और भारत को इस चुनौती का डटकर सामना करने के लिए एकजुट होना होगा।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि इस संवेदनशील समय में एकजुट रहें। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं या अफवाहें फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह विषय 140 करोड़ भारतीयों के सीधे हित से जुड़ा है, इसलिए जनता को केवल सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि युद्ध प्रभावित क्षेत्र भारत की ऊर्जा जरूरतों का मुख्य केंद्र है, जिसके कारण दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा हो रहा है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि पिछले एक दशक में भारत ने जो वैश्विक संबंध बनाए हैं और जो आंतरिक शक्ति विकसित की है, उसकी बदौलत देश इन परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर रहा है।

No comments

Powered by Blogger.