Header Ads

Header ADS

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, कई दिग्गज हुए शामिल

 


मुंबई                                                                                                                  भारत के महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar गुरुवार को सानिया चंदोक के साथ विवाह बंधन में बंध गए। पारिवारिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस शादी समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक मीडिया के सामने आए और दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस मौके पर नवविवाहित जोड़ा काफी खुश नजर आया और मेहमानों ने भी उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। इस दौरान परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी लोग जश्न के माहौल में नजर आ रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.