Header Ads

Header ADS

निशांत से बोले पैतृक गांव की महिलाएं ,उन्हें शादी कर लेनी चाहिए

 


पटना।  

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार  पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे. गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गांव में लोगों से मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला. गांव की महिलाओं ने निशांत को आशीर्वाद दिया और उनसे परिवार बढ़ाने की सलाह दी. महिलाओं ने उनसे कहा कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. हालांकि, शादी के सवाल पर निशांत ने मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया. उन्होंने महिलाओं से बस इतना कहा कि सब बढ़िया है ना और आगे बढ़ गए

No comments

Powered by Blogger.