बांधवगढ़ में फिर बाघिन की मौत, बीमारी बताई गई वजह, लगातार घटनाओं से उठे सवाल
उमरिया ।
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में वन्यजीवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाघिन की मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं ने प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पार्क के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय के अनुसार 15 मार्च की शाम मानपुर बफर रेंज के बनवेई नाला क्षेत्र में एक बीमार बाघिन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम ने हाथियों की मदद से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
लगभग 5 वर्ष की यह मादा बाघिन अत्यंत कमजोर अवस्था में थी और ज्यादा दूरी तक चलने में असमर्थ दिख रही थी।अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल उपचार शुरू किया गया। अगले दिन 16 मार्च को बाघिन का रेस्क्यू कर उसे बहेरहा इनक्लोजर में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज जारी रखा गया। 17 मार्च तक उसकी निगरानी की जा रही थी, लेकिन 18 मार्च को दोपहर में उसकी मौत हो गई।
.jpg)
No comments