Header Ads

Header ADS

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, दो लड़किया संयुक्त रूप से टॉप पर

 


पटना। 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं. इस साल भी बिहार बोर्ड ने मार्च में रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया है.

परिणाम 2026 में सिमुलता आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीन ने 492 यानी 98.4% संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है. दोनों लड़कियों बिहार स्टेट टॉपर बनी हैं. पहले टॉपर को 2 लाख, दूसरे टॉपर को 1.5 लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल भी बेटियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर है. बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास परसेंटेज 81.79 फीसदी दर्ज किया गया है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में असफल होने वाले स्टूडेंट्स 01 से 07 अप्रैल 2026 के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म भर सकेंगे

No comments

Powered by Blogger.