भाजपा फॉर विकसित केरलम‘‘ केरल के जनप्रतिनिधि समझेंगे प्रदेश का निकाय मॉडल
भोपाल ।
भारतीय जनता पार्टी केरल के अपने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश नगरीय निकाय के मॉडल के दर्शन कराएगी। पार्टी के ‘‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’’ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधि 14 और 15 फरवरी को मध्यप्रदेश के भोपाल और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भोपाल में 11 और ग्वालियर में 13 सदस्य उपस्थित रहेंगे।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। 15 फरवरी को भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं 14 फरवरी को ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर निकायों के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि 14 और 15 फरवरी को भोपाल एवं ग्वालियर स्थित पार्टी कार्यालयों का दौरा करेंगे, वरिष्ठ पार्षदों से संवाद करेंगे और नगर निगम की प्रमुख योजनाओं को समझने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे। इस दौरान स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर और कार्यप्रणाली का अवलोकन करेंगे। महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और नगर निगम आयुक्त से संवाद कर प्रधानमंत्री आवास योजना, रिवरफ्रंट, झील पुनर्जीवन, शहरी परिवहन, जल संचयन एवं नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे।
.jpg)
No comments