कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा: योगी आदित्यनाथ
बाराबंकी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. मंदिर वहीं पर बन गया. आज फिर हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण होना ही नहीं है. जो कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वो दिन आना ही नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है और जितना करती है उतना ही बोलती है. हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे इसमें कोई संदेह है??
सीएम योगी ने आगे कहा, "जो कयामत का दिन आने का सपना देख रहे हैं. ऐसे ही सड़ गल जाएंगे. कभी वह दिन आने वाला नही है." सीएम ने कहा, "उनके सपने को हम ऐसे ही अपने विरासत को सम्मान देते हुए भारत की और सनातन धर्म की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे
.jpg)
No comments