Header Ads

Header ADS

नीतीश का राजद पर वार ,बोले आप लोगों की सरकार ने कोई काम नहीं किया

 


पटना। 

बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष ने लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी के नारे के साथ हंगामा किया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि फालतू बात मत कीजिए। आपलोगों की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पहले तो लोग शाम को घर से बाहर निकलने से डरते थे। आपलोग गड़बड़ करते थे इसलिए आपलोगों को छोड़ दिए। आपकी सरकार ने कोई काम ही नहीं किया। अब आप जानते हैं कि बिहार कितना आगे बढ़ गया है। इसलिए फालतू बात मत कीजिए। बिना मतलब का प्रदर्शन मत कीजिए। आपलोग जो भी बात कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। आप अपनी संख्या की बात कीजिए न।

सीएम नीतीश कुमार की बातें सुनकर विपक्ष के विधायकों ने वेल में आकर जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि कहा कि जो सदन में गड़बड़ करे, उसे बाहर कर दीजिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सभी विधायक हंगामा करने लगे। विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। "नीतीश सरकार होश में आओ और नीतीश सरकार हाय हाय" का नारा लगाने लगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने दफादार और चौकीदार संघ मामले पर विपक्ष के सवाल का जवाब दिया। 

No comments

Powered by Blogger.