दूरदर्शन की मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, दूरदर्शन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
नई दिल्ली
दूरदर्शन की मशहूर समाचार वाचक और अपनी सौम्य शैली के लिए पहचानी जाने वाली सरला माहेश्वरी (71) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन के साथ ही टीवी पत्रकारिता के एक सुनहरे और गौरवशाली युग का अंत हो गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सरला जी की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगी।
सरला माहेश्वरी के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उनके अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। इस दुखद समाचार के बाद से ही मीडिया जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
सरला माहेश्वरी के निधन पर दूरदर्शन ने भी श्रद्धांजलि दी। अपने एक्स हेंडल पर लिखा। दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।
.jpg)
No comments