मंत्री कैलाश बोले पेयजल और ड्रेनेज सिस्टम पर रखूंगा इंजीनियरो की वर्कशाप
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पूरे प्रदेश में पेयजल और ड्रेनेज लाइन के एक साथ होने का मुद्दा उठा। दरअसल प्रश्नकाल में विधायक चौधरी सुजीत सिंह के प्रश्न के दौरान यह मामला सामने आया। इस पर कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने निगम के इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शेखावत ने कहा कि इंजीनियर इतनी सी बात का ध्यान क्यों नहीं रखते है? क्या वे नौसिखिए है ? क्या उन्हें सिखाने की आवश्यकता है। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इसके लिए वे वर्कशॉप का आयोजन करेंगे।
मध्य प्रदेश में अब अवैध कॉलोनियां नहीं बन सकेगी
मध्य प्रदेश में अब अवैध कॉलोनियां नहीं बन सकेगी। मोहन सरकार तीन महीने के अंदर सख्त नियम लागू करने वाली है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को विधानसभा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर बड़ी घोषणा की है। सीधी विधायक रीति पाठक के प्रश्न के जवाब में मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब अवैध कॉलोनियों पर कड़ा कानून लागू किया जाएगा।
इस बीच भाजपा विधायक सीताशरण शर्मा ने अवैध कालोनी के निवासियों का पक्ष लेते हुए मंत्री विजयवर्गीय से मांग की कि यहां के निवासी भी देश के नागरिक है ,इसलिए जो कॉलोनियां बन चुकी है ,उसके लिए कुछ स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करें। इस पर मंत्री ने स्वीकारा कि प्रदेश में बिना अनुमति अवैध कालोनियों का निर्माण हो रहा है ,लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया है कि जिन कालोनियों को वैध कर सकते है, उन्हें ही करेंगे अन्य को नहीं।
.jpg)
No comments