Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़; जेलों में 66 बंदियों की कस्टोडियल डेथ,विधानसभा में बहस

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ की केंद्रीय और जिला जेलों में  जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच 66 बंदियों की कस्टोडियल डेथ हुई। प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को यह जानकारी दी, जिसके बाद विधानसभा में जोरदार बहस हुई। 

गृहमंत्री ने बताया कि 66 मामलों में से 18 प्रकरणों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 48 मामलों में जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कस्टोडियल डेथ के मामले में अनिवार्य रूप से मजिस्ट्रेट जांच, पोस्टमार्टम और आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जाती है।

No comments

Powered by Blogger.