Header Ads

Header ADS

लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार की रिश्वत लेते सीएमएचओ में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा


छिंदवाड़ा। 

छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने  सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नर्सिंग ऑफिसर से कार्यालय में अटैचमेंट कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

रोहनकला में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा बरकड़े ने सीएमएचओ कार्यालय में अटैचमेंट के लिए आवेदन किया था। इस पर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी ने अटैचमेंट कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही पीड़िता ने आरोपी को 50 हजार रुपये सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

No comments

Powered by Blogger.