बिहार में 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू,13 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल
पटना।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। लाखों छात्र अपनी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे ।13 लाख से ज़्यादा छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट, क्लास 12 की परीक्षा में शामिल हो रहे है, जो राज्य भर में 1761 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है ।
परीक्षा दो सेशन में हो रही है है. पहला सेशन सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ तो दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे शुरू होगा । छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सुबह की शिफ्ट के लिए छात्रों को 9 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के लिए छात्रों को 1:30 बजे तक पहुंचना होगा।
.jpg)
No comments