ठगी के शिकार होने से बचाने मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जारी की एडवाइजरी
भोपाल ।
मध्य प्रदेश में मेट्रो रेल का दायरा बढ़ने के साथ ही इसमें नौकरी दिलाने के लिए फर्जी गैंग भी सक्रिय हो गई है। नौकरी की तलाश कर रहे प्रदेश के युवा इससे ठगी का शिकार न हो ,इसे लेकर अब मध्य प्रदेश में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बड़ी एडवाइजरी जारी की है। दरअसल मेट्रो प्रबंधन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जालसाज और फर्जी एजेंसियां, मेट्रो में भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही हैं।
.jpg)
No comments