Header Ads

Header ADS

बिहार में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को नई धार देने की तैयारी तेज

 


पटना।

 बिहार में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को नई धार देने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार ने 23 जिलों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पंचायतों में 352 ग्रामीण अस्पताल भवन (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य अगले छह माह के भीतर सभी भवनों को तैयार कर पंचायत स्तर पर ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इन ग्रामीण अस्पतालों के चालू होने के बाद गांव के मरीजों को छोटी-मोटी बीमारी के लिए जिला अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यहां गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और सुरक्षित प्रसव से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके साथ ही टेली-मेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, योग सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण, विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और फॉलो-अप की सुविधा भी दी जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.