Header Ads

Header ADS

आईपीएस अधिकारियों के तबादलें, संजय कुमार भोपाल के नए पुलिस आयुक्त

 


भोपाल।

प्रदेश शासन ने गुरुवार को 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वे मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा की जगह लेंगे। हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश बनाया गया है। उनके स्थान पर राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1994 बैच के आईपीएस अंनत कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद राज्य में कार्यभार ग्रहरण करने पर विशेष पुलिस महानिदेशक/ प्रबंधक संचालक मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव की सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए संचालक खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। वहीं, 1999 बैच के आईपीएस एवं संचालक खेल एवं युवक कल्याण राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है।

No comments

Powered by Blogger.