Header Ads

Header ADS

अपनी बहन से मिलने कोटद्वार पहुंचे सीएम योगी , बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त किया

 


कोटद्वार (उत्तराखंड)  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री सिद्धबली मंदिर में सिद्धबाबा के दर्शन किए। भ्रमण के दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बहन कौशल्या देवी से भी मुलाकात की। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड पर उतरे। करीब 15 मिनट के अंतराल में योगी आदित्यनाथ ने सिद्धबली बाबा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। 
इसके बाद वे गाड़ीघाट में अपनी बड़ी बहन कौशल्या देवी के आवास में पहुंचे। बता दे कि बीते मंगलवार को कौशल्या देवी के पति ओमप्रकाश रावत का असामयिक निधन हो गया था। योगी आदित्यनाथ करीब 15 मिनट तक अपनी बहन के साथ रहे और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

No comments

Powered by Blogger.