Header Ads

Header ADS

एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले रसैल वायपर का सफल रेस्क्यू

 


खगड़िया

बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव शिरोमणी टोला में एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले रसैल वायपर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया. बीते कई दिनों से इस खतरनाक सांप की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था. रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रसैल वायपर अक्सर रिहायशी इलाकों के आसपास दिखाई दे रहा था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. किसी अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए डायल 112 पर इसकी सूचना दी

No comments

Powered by Blogger.