एमपी में ‘राजभवन’ का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ हुआ
भोपाल।
केंद्र सरकार के द्वारा बीते दिनों देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर लोक भवन करने का फैसला लिया था। इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। जिसके बाद भवन के मेन गेट पर लगी राजभवन की पुरानी पट्टिका की जगह लोकभवन की पट्टिका लगा दी गई है। इसी के साथ राजभवन को आधिकारिक रूप से अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा।
दरअसल, केंद्र सरकार के निर्देश पर असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल पहले से ही अपने राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन कर चुके हैं। इधर, लद्दाख में उपराज्यपाल के निवास को ‘लोक निवास’ नाम दिया गया है।
.jpg)
No comments