Header Ads

Header ADS

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

 


भोपाल | ब्यूरो  

मध्यप्रदेश विधानसभा के बुधवार को आयोजित होने वालेएक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर होगी।बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास की वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए कांग्रेस विधायक दल द्वारा विशेष सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दे कि विशेष सत्र में “मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने” के विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है।

सत्र को लेकर उमंग ने कहा कि उन्होंने कहा एक दिवसीय विशेष सत्र केवल औपचारिकता न बने, बल्कि इसमें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी–दलित समाज के अधिकार और प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल इस विशेष सत्र में जनता की वास्तविक समस्याओं और प्रदेश के भविष्य की ठोस रूपरेखा को मजबूती से रखेगा।

No comments

Powered by Blogger.