सीएम मान सख्त, पंजाब से नशा और गुंडागर्दी खत्म हो
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और इसे अपराध मुक्त बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। पंजाब पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में नशा तस्करी और गुंडागर्दी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि पंजाब सरकार 'नशा मुक्त पंजाब' के अपने संकल्प को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सरकार के अब तक के कार्यकाल में पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक राज्य भर में कुल 85,418 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि पंजाब पुलिस नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय है।
.jpg)
No comments