Header Ads

Header ADS

5.25 करोड़ लोगो को खाद्यान्न वितरण , बहनों को 6 करोड़ 17 लाख की गैस रिफिलिंग- राजपूत

 


भोपाल सूर्यप्रभात।  

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगो को नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। हितग्राहियों को एसएमएस के माध्यम से सीधे राशन के आने एवं वितरण की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही 26 जनवरी एवं 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में पात्र लोगों की सूची जारी की जा रही है। राजपूत विभाग की 2 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

राजपूत ने कहा कि उज्ज्वला एवं गैर-उज्ज्वला योजनाओं में  प्रदेश की बहनों की 6 करोड़ 17 लाख गैस रिफिल कराई गई, जिसमें 911 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। शहरी क्षेत्रों में घर-घर पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाने के लिए शहरी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। किसान हित में विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं धान की खरीदी की गई। लगभग 28 लाख किसानों से फसल खरीदी कर 51 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। गेहूं की खरीदी में 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देकर 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया। उन्होंने आगामी सिंहस्थ मेला क्षेत्र में राशन वितरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अखाड़ों की मांग पर अस्‍थाई राशन कार्ड जारी किये जायेंगे । इसके अलावा अखाड़ों को अस्‍थाई गैस कनेक्‍शन भी जारी किये जायेंगे।

No comments

Powered by Blogger.