Header Ads

Header ADS

अनुच्छेद 370 की दीवार को गिराने का सौभाग्य मिला: नरेंद्र मोदी


लखनऊ। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंच पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

पीएम ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने 'दो विधान और दो निशान' का कड़ा विरोध किया था और भाजपा सरकार को अनुच्छेद 370 की दीवार को गिराने का सौभाग्य मिला। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव, भगवान बिरसा मुंडा और महाराजा बिजली पासी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उन नायकों को सम्मान दे रही है जिन्हें दशकों तक नजरअंदाज किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक देश में सिर्फ 'गरीबी हटाओ' जैसे नारों को सुशासन मान लिया गया था, लेकिन अटल जी ने इसे जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा, 'आज जिस डिजिटल पहचान की चर्चा पूरी दुनिया में है, उसकी नींव अटल जी की सरकार ने ही रखी थी। 

क्या है राष्ट्र प्रेरणा स्थल?



यह लखनऊ में स्थित एक ऐसा परिसर है जहां अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इसमें एक अत्याधुनिक म्यूजियम भी है जो भारत की सांस्कृतिक और राजनीतिक यात्रा को दर्शाता है।

No comments

Powered by Blogger.