Header Ads

Header ADS

भाजपा के संस्थापक सदस्य कैलाश सारंग तथा उनकी धर्मपत्नी की याद में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

 


भोपाल। 

भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि तथा उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रसून सारंग की जयंती पर मातृछाया दशहरा उत्सव सांस्कृतिक आयोजन समिति द्वारा 15 नवम्बर 2025, शनिवार को भोपाल में  विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । कवि सम्मेलन का शुभारंभ मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य में शाम 7 बजे होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्यांजलि अर्पित करेंगे।

इससे पूर्व स्व.कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि तथा उनकी धर्मपत्नी स्व.प्रसून सारंग की जयंती “मातृ-पितृ भक्ति दिवस” के रूप में विधानसभा के सभी 17 वार्डों में विभिन्न सेवा एवं वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुए। मंत्री सारंग ने भोपाल में विभिन्न स्थानों पर वृद्धजनों के चरण पखारे, आरती उतारी तथा उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। 

No comments

Powered by Blogger.