Header Ads

Header ADS

दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लॉन्च

 


नई दिल्ली। 

दिल्ली सरकार ने रविवार को 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' की शुरुआत की। यह एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। इस नई योजना के तहत, 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियाँ, बहनें और माताएँ अब राजधानी भर में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर यह घोषणा की।

सीएम गुप्ता ने एक्स पर कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया है। अब, 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहने और माताओं डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगी। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि यह पहल दिल्ली में महिलाओं के लिए यात्रा को आसान बनाने, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने और नारी शक्ति को अधिक सुविधाएँ और सम्मान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments

Powered by Blogger.