Header Ads

Header ADS

तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर का 'बाबरी मस्जिद' निर्माण का ऐलान

 


नई दिल्ली। 

तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर के एक बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कबीर ने घोषणा की है कि वह 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखेंगे। यह तारीख अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी है।

विधायक कबीर ने ऐलान किया, 'हम 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। इसे पूरा होने में तीन साल लगेंगे। इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता हिस्सा लेंगे।' यह घोषणा तुरंत राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाओं का कारण बन गई।

भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी विधायक के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता यासर जिलानी ने कबीर पर चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया।जिलानी ने कहा, 'टीएमसी नेता, खासकर हुमायूं कबीर, नफरत की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वह सिर्फ तुष्टिकरण के लिए राजनीति करते हैं। उन्हें पता है कि लोग उन्हें चुनावों में खारिज कर देंगे, इसलिए वे वोट बैंक बचाने के लिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।'

No comments

Powered by Blogger.