पचमढ़ी में कांग्रेस का प्रशिक्षण : सबसे ज्यादा जोर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने पर
पचमढ़ी/नर्मदापुरम।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कि 10 दिवसीय क्लास चल रही है। पहले दिन प्रदेश के 71 जिला अध्यक्ष इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी जिला अध्यक्षों को दलित-आदिवासी पीड़ितों और शोषितों को लेकर आगे चलने का प्रशिक्षण दिया गया। सबसे ज्यादा जोर मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने वाले है। हालांकि प्रशिक्षण सेवा में उनके आने की अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता संगठन मजबूत करने के तरीके सिखाए जाएंगे. शिविर में उमंग सिंघार जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को यह प्रशिक्षण दे रही है. जिसके माध्यम से जिला अध्यक्षों को उनका पावर बताया जाएगा। 10 दिनों में हर दिन कोई न कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पचमढ़ी में प्रशिक्षण देने पहुंच रहे। इस दौरान सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिन एक ही स्थान पर रहने को कहा गया है।
कांग्रेस शिविर में इन मुद्दों पर चर्चा-
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने बताया कि पचमढ़ी में कांग्रेस के महामंथन शिविर में एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। नए नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे की ट्रेनिंग दी जाएगी। संगठन सृजन अभियान के बाद यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा। शराब और नशे से युवा पीढ़ी को बचाना हमारी प्राथमिकता है।
शिविर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार शराब से 17 हजार करोड़ का राजस्व लक्ष्य रखकर युवाओं को बर्बाद कर रही है। कानून-व्यवस्था शून्य है। बीजेपी के सांसद और विधायक जनता से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। बीजेपी की सरकार 50 परसेंट कमीशन की सरकार है। घर-घर शराब पहुंचाने का काम हो रहा है। किसानों को यातनाएं दी जा रही है। ओबीसी आरक्षण रोका गया है। 27 विभागों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा, वहीं मुख्यमंत्री 200 करोड़ का हवाई जहाज खरीद रहे हैं और रोज 25 लाख रुपए उस पर खर्च कर रहे हैं।


No comments