वी. श्रीनिवास होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र से मिली मंज़ूरी
जयपुर।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. केंद्र सरकार ने वी. श्रीनिवास को उनके मूल राज्य राजस्थान कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आदेश में बताया कि अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर वी. श्रीनिवास के रिपैट्रिएशन को स्वीकृति दी है.
श्रीवास्तव वर्तमान में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे. अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त किया जाएगा और वह राजस्थान कैडर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.राजस्थान कैडर में सर्विस हुई ट्रांसफर के बाद अब DOP से मुख्य सचिव पर नियुक्ति के आदेश जारी होंगे.
श्रीनिवास ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया. इसके बाद मात्र 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा पास की. वे राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और पिछले तीन दशकों में उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.
अपने करियर के दौरान वी. श्रीनिवास ने विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में सेवा दी. दिल्ली एम्स में डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने डिजिटल AIIMS प्रोजेक्ट की शुरुआत की. इस परियोजना के तहत उन्होंने ई-हॉस्पिटल सिस्टम लागू किया, जिससे मरीजों को लंबी लाइनों से राहत मिली और अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल मोड में बदल गया. इस पहल को बाद में राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया और इसे भारत में स्वास्थ्य प्रशासन में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक मिसाल माना गया.
.jpg)
No comments