Header Ads

Header ADS

नीतीश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: 855 अधिकारियों को प्रोन्नति

 


पटना।

 नीतीश सरकार के एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत बिहार सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। यह तुरंत प्रभावी भी हो गया। अधिसूचना के अनुसार बिहार सचिवालय सेवा के 31 उप सचिवों को संयुक्त सचिव में, 79 अवर सचिवों को उपसचिव में, 226 प्रशाखा पदाधिकारियों को अवर सचिव में एवं 519 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी में प्रोन्नति दी गई है।सरकार ने यह निर्णय बिहार सचिवालय सेवा संघ की पहल पर किया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर प्रोन्नति की मांग की थी। उन्होंने आश्वासन भी दिया था।

No comments

Powered by Blogger.