Header Ads

Header ADS

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 का हुआ समापन, 350 युवा प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुतियां

 


भोपाल | 

मध्यप्रदेश, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 का मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की उपस्थिति में समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश के दस संभागों से आए लगभग 350 युवा प्रतिभागियों ने साहित्य, कला, विज्ञान और लोक संस्कृति की सात प्रमुख विधाओं के माध्यम से रचनात्मकता और प्रतिभा का ऊँचा मानक प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में विभाग के उपसचिव अजय श्रीवास्तव, विभाग संचालक राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव जिला खेल अधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 दस संभाग के 350 प्रतिभागियों ने की प्रतिभागिता

प्रदेश के दस संभागों से आए लगभग 350 युवा प्रतिभागियों ने साहित्य, कला, विज्ञान, खेल एवं लोक संस्कृति की 07 प्रमुख विधाओं में अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को जीवंत बनाया।  इस समारोह को निर्णायक मंडल और दर्शकों ने युवा सशक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संवर्धन का उत्कृष्ट मंच बताया।

  विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया।

 30 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए किया गया है, जो 10–12 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री से भेंट करने का अवसर भी मिलेगा।

No comments

Powered by Blogger.