मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक
भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। विधानसभा का यह सत्र पांच दिवसीय होगा, जिसमें एक दिन का अवकाश होगा। इस दौरान कुल चार बैठकें होगी। सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक लाए जा सकते हैं। इसे लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, विपक्ष भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
शीतकालीन सत्र में विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से सवाल कर सकेंगे। विधायकों के सवालों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सवाल लगाने के साथ विधायकों के ध्यान आकर्षण और अन्य प्रस्तावों की समय अवधि तय होगी।
.jpg)
No comments