Header Ads

Header ADS

बिहार: भाजपा ने दूसरी सूची जारी की, लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अली नगर से टिकट


  पटना। 

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की है। बता दें कि इस सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम अलिनगर सीट से उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है। गौरतलब है कि पार्टी ने नौ सीटों पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो युवा मतदाताओं और मिथिलांचल क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

मैथिली ठाकुर ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित हैं और समाज सेवा तथा बिहार के विकास में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य मैथिली परंपराओं को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय संस्कृति को जनसेवा के माध्यम से सामने लाना है।

No comments

Powered by Blogger.