हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों के पुराने लोन की वसूली स्थगित रहेगी -सीएम सैनी
चंडीगढ़।
हरियाणा में लाखों किसानों को बारिश और बाढ़ की वजह से फसल को हुए नुकसान पर सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में कई बड़े ऐलान किए हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राहत को लेकर कई घोषणाएं की। बाढ़ की वजह से जिन लोगों के घरों, पशुओं या सामान का नुकसान हुआ है, उनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित किसानों के पुराने लोन की वसूली को भी स्थगित कर दिया गया है। यही नहीं वे रबी की फसल के लिए नए लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
सैनी ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जिन लोगों ने बाढ़ की वजह से हुए नुकसान की जानकारी दी थी, उनके खाते में पैसा भेज दिया गया। 2386 लोगों के खाते में 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये भेजे गए। इनमें वे लोग हैं, जिनके मकानों को नुकसान हुआ। या जिनके पशुओं की हानि हुई या जिनके घरों का सामान खराब हो गया था।
.jpg)
No comments