बिहार में जंगलराज लाने वाले लोगों को फिर से कर रहे गुमराह - योगी आदित्यनाथ
पटना।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार के चुनावी रणक्षेत्र में प्रवेश किया और भाजपा के रामकृपाल यादव (दानापुर) और एनडीए के श्याम रजक (फुलवारी शरीफ) के समर्थन में रैलियों को संबोधित किया। राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने उन पर "विकास बनाम बुर्का" की विभाजनकारी राजनीति को हवा देकर बिहार के विकास को पटरी से उतारने का आरोप लगाया।
योगी ने कहा जिन्होंने कभी बिहार को जंगलराज में धकेल दिया था, वे फिर से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने मतदाताओं को "फर्जी मतदान" के प्रति आगाह किया और आरोप लगाया कि राजद-कांग्रेस मतपत्र छीनने और फर्जी मतदान के युग में वापस लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ये दल ईवीएम का विरोध इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें पारदर्शी चुनावों का डर है।
.jpg)
No comments