उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में मानसून के विदा होने से पहले बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओले गिरने की भविष्यवाणी की गई है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, बिजनाैर समेत 15 जिलों में गरज चमक के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। वहीं पश्चिम के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दाैरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी है। लगभग 38 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ ओले गिरने की चेतावनी है। बुधवार से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में माैसम के शुष्क रहने के संकेत हैं।
.jpg)
No comments