राजस्थान: भारी बारिश के चलते स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जयपुर।
राजस्थान में जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते 4 जिलों में राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आठ सितम्बर को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर, जोधपुर, पाली व फलौदी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर व जालोर में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
8 सितम्बर को भारी व अतिभारी बारिश को देखते हुए उदयपुर, जालोर, बाड़मेर और डूंगरपुर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जालोर जिला कलक्टर ने जिले में अत्यधिक वर्षा व मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थी हित व विद्यार्थी सुरक्षा की दृष्टि से जिले में संचालित कक्षा एक से 12 के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों व आंगनबांडी केंद्रों में आठ सितम्बर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।
.jpg)
No comments