Header Ads

Header ADS

नवरात्रि पर केंद्र सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम , उज्ज्वला योजना के विस्तार को मंजूरी

 


नई दिल्ली 

नवरात्रि के पहले दिन केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने का फैसला किया है। इस घोषणा के साथ ही देश में उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.60 करोड़ हो जाएगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “नवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं उज्ज्वला परिवार से जुड़ी सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह कदम न सिर्फ उन्हें इस पावन पर्व पर आनंद प्रदान करेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारे संकल्प को भी मजबूत करता है।

No comments

Powered by Blogger.