दशकों तक बिहार का शोषण करने वाले बिहार के विकास को मानने तैयार नहीं - नरेंद्र मोदी
पटना ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार जब भी आगे बढ़ता है, तो राजद कांग्रेस के लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि RJD की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है। इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया।
मोदी ने कहा कि बिहार के विकास की ये गति, बिहार की ये प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया, इस मिट्टी को धोखा दिया, आज वो ये मानने को तैयार ही नहीं कि बिहार भी नए कीर्तिमान बना सकता है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसा भेजती है, तो 85 पैसा बीच में ही लूट जाता है। कांग्रेस-RJD की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं आ पाते थे। लालटेन जलाकर वो पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेता था।
मैंने डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की , लेकिन ये वोटबैंक के लिए घुसपैठियों की वकालत करते हैं
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है। आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार, बंगाल, असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं, उन्हें बचाने में लगे हैं। और बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं।
.jpg)
No comments