प्रधानमंत्री मोदी कल पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर
चंडीगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। मोदी दोपहर लगभग 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचेंगे, जहां वह अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह हुए इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम करीब 4:15 बजे पीएम गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी हालात पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यहां भी वो बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पीएम राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे।
.jpg)
No comments